गुरुवार, 14 अप्रैल 2016

विज्ञान ( Science ) क्या है ?

विज्ञान क्या है ? - What is a Science

विज्ञान क्या है What is a Science

'विज्ञान' शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, वि + ज्ञान, जिसका अर्थ है - विशेष प्रकार का ज्ञान। विज्ञान विशेष प्रकार के परीक्षण और प्रयोग से कार्य और कारण के बीच सम्बन्ध स्थापित करता है और वर्तमान स्थिति का अध्ययन करके कुछ नये नियमों का निर्माण करता है।


विज्ञान का अर्थ - Meaning of Science


विज्ञान ( Science ) का शाब्दिक अर्थ - किसी वस्तु का व्यवस्थित ज्ञान है। विज्ञान शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के शब्द Skientia से हुई, जिसका अर्थ है - ज्ञान या जानना। अतः कहा जा सकता है कि विज्ञान नैसर्गिक घटनाओं और उनके सम्बन्धों के विषय में परीक्षण तथा पर्यवेक्षण से प्राप्त श्रृंखलाबद्ध ज्ञान ( Systematized knowledge ) है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि प्रकृति में पाई जाने वाली वस्तुओं एवं इनमें होने वाली अनेक घटनाओं का अध्ययन तथा मनुष्य द्वारा निर्मित वस्तुओं और संसाधनों के बारे में ज्ञान प्राप्त करना ही विज्ञान है।

विज्ञान को दो प्रमुख शाखाओं में विभाजित किया जाता है-

( अ ) सजीवों का विज्ञान ( Science of living ) - इसके अन्तर्गत सजीवों तथा उनमें होने वाली क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है। इसे जीव विज्ञान ( Biological Science ) कहते हैं।

( ब ) निर्जीवों का विज्ञान ( Science of non-living ) - इसके अन्तर्गत उन पदार्थों व क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है जिनका सीधा सम्बन्ध जीवन से नहीं होता। इस शाखा को भौतिक विज्ञान ( Physical Science ) कहते हैं।


विज्ञान की परिभाषाएँ - Definitions of Science


गार्नर के अनुसार, ''विज्ञान किसी विषय के उस क्रमबद्ध ज्ञान को कहते हैं जो विशेष प्रकार के परीक्षण, विश्लेषण, वर्गीकरण और प्रयोग द्वारा प्राप्त किया गया हो।"

In English - "Science is a knowledge relating to a particular subject acquired by a systematic observation, experience or study which have been co-ordinated, systematized and classified."

कार्ल पियर्सन के शब्दों में, "विज्ञान की एक मात्र पहचान उसकी अध्ययन पद्धति से होती है, न कि उसकी अध्ययन सामग्री से।"

In English - "The entity of Science consists alone in its methods, not in its material."


Keywords खोजशब्द :- विज्ञान किसे कहते है, विज्ञान की परिभाषा, विज्ञान का अर्थ, science in hindi, science definition in hindi 

1 टिप्पणी: